क्या बर्फ गर्भावस्था के दौरान नाराज़गी में मदद करती है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 10:17


अक्सर हम यह सोचते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खट्टा खाने का मन करता है लेकिन खट्टे स्वाद के अलावा भी प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कुछ ऐसी चीजें खाने का मन करता है, जिन्हें खाने का मन शायद पहले कभी न किया हो। फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की डॉ. मोनिका वधावन का कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान टूथपेस्ट, मिट्टी, चॉक आदि चीजें खाने की इच्छा होती है। गर्भावस्था में जब महिला को ऐसी चीजें खाने की इच्छा हो तो उसे पैगोफैगिया कहा जाता है।

प्रेगनेंसी में बर्फ खाना आखिर कितना सही?

गर्भावस्था में किसी भी चीज का सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसका सीधा असर बच्चे पर होता है। कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान बर्फ खाना अच्छा लगता है। कभी-कभार इस समय बर्फ चबाना रिफ्रेशिंग लग सकता है और इससे मूड भी काफी अच्छा हो सकता है, लेकिन ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन करना बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कभी कभार बर्फ खाने से कुछ नहीं होगा लेकिन यदि आपको बार-बार ऐसा मन करता है तो अपनी डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताना चाहिए।
र्भवती महिला का गर्मी में बर्फ खाना फायदेमंद

अगर प्रेगनेंसी के दौरान महिला बर्फ का सेवन करती हैं, तो शरीर को एक राहत मिलती है. खासकर गर्मियों के मौसम में। बर्फ के सेवन से शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में बर्फ का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।

इस होता है बर्फ खाने का मन
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को बर्फ खाने का मन क्यों करता है? इस बारे में हालांकि डॉक्टरों को भी जानकारी नहीं है। डॉक्टरों का भी कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान किसी पोषण की कमी के कारण भी बर्फ खाने का मन करता हो। इस अलावा एक शोध में यह भी पता चला है कि ऐसी महिलाओं को बर्फ खाने की इच्छा ज्यादा होती है, जो एनीमिया की समस्या से जूझ रही है। हालांकि ज्यादा बर्फ के सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन पैदा हो सकता है, जिस कारण सीजर जैसे साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info